Idle Arks एक आकर्षक एक्शन व एडवेंचर गेम है, जिसमें आप एक ऐसे परित्यक्त व्यक्ति की भूमिका निभाते हैं, जो एक भयंकर बाढ़ में एक छोटी सी नाव पर फँसा हुआ है। आपका लक्ष्य होता है जीवित बचे रहने में उसकी मदद करना तथा उसके लिए एक ऐसी नाव तैयार करना जो इतनी मजबूत हो कि स्थिति सामान्य होने तक वह उसपर आराम से रह सके।
Idle Arks में गेम खेलने का तरीका इस प्रकार है: आपको जीवित रहने के लिए अलग-अलग मिशन पूरे करने में इस आदमी की मदद करनी होती है। पहला मिशन होता है लकड़ियाँ काटना ताकि एक बड़ी नाव बनायी जा सके या फिर गाजर लगाना ताकि वह उसे खाकर जीवित रह सके। वैसे, आपको कुछ नये मिशन अनलॉक करने का अवसर भी मिलेगा जिससे आप इस कहानी में और आगे बढ़ पाएँगे। उदाहरण के लिए, आपको एक और परित्यक्त व्यक्ति को बचाना होगा, अपनी नाव पर एक कमरा बनाना होगा, और अंत में, अन्य जीवित बचे व्यक्तियों को ढूँढ़ने के अभियान पर निकलना होगा।
सबसे बड़ी बात यह है कि आपको ऐसी चीजों पर भी ध्यान देना होगा जो आपके आस-पास तैर रही होंगी: लकड़ियों तथा बोतलों के टुकड़े काफी मूल्यवान चीजें होंगी जिनसे आप अपनी नाव को बेहतर बना सकते हैं। वैसे ही, नजदीक में तैर रही मछलियाँ जिन्हें आप पकड़ सकते हैं और खा सकते हैं।
Idle Arks अविश्वसनीय रूप से मजेदार गेम है, जिसमें विभिन्न उपकरणों को बनाते हुए, अजीब सी चीजों को पानी से निकालते हुए तथा पानी में डूबे हुए ग्रह के बीच में जीवित बचने रहने के लिए संघर्ष करने में आपको काफी आनंद आएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें ग्राफिक्स भी विस्मयकारी है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
अच्छा